देश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोविड-19 के 14,830 नए केस, 18,159 लोग हुए रिकवर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 14,830 नए मामले सामने आए जबकि 18,159 लोग इससे रिकवर हुए हैं। बकौल स्वास्थ्य मंत्रालय, देश में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,26,110 हो गई है। वहीं, कुल 4,32,46,829 लोग संक्रमण से रिकवर हुए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 1,47,512 है।
read more at NewsBytes हिन्दी


