देश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोविड-19 के 2,756 नए केस, 3,393 लोग हुए रिकवर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 2,756 नए मामले सामने आए जबकि 3,393 लोग इससे रिकवर हुए हैं। बकौल स्वास्थ्य मंत्रालय, देश में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,28,799 हो गई है। वहीं, कुल 4,40,54,621 लोग संक्रमण से रिकवर हुए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 28,593 है।
read more at PIB


