देश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोविड-19 के 8,586 नए केस, 9,680 लोग हुए रिकवर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 8,586 नए मामले सामने आए जबकि 9,680 लोग इससे रिकवर हुए हैं। बकौल स्वास्थ्य मंत्रालय, देश में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,27,416 हो गई है। वहीं, कुल 4,37,33,624 लोग संक्रमण से रिकवर हुए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 96,506 है।
read more at PIB


