Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देश में मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स की संख्या फरवरी तक बढ़कर हुई 92,683: सरकार

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 16 March, 2023
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्यमंत्री सोम प्रकाश ने लोकसभा में बताया है कि देश में सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स की संख्या 28 फरवरी 2023 तक बढ़कर 92,683 हो गई। उन्होंने बताया कि 2016 में मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स की संख्या 442 थी। मंत्री ने बताया कि सबसे ज़्यादा 11,099 मान्यता प्राप्त स्टार्टअप आईटी सेवा क्षेत्र में बने हैं।
read more at LatestLY