देश में यूरिया की कमी नहीं है, भारत जल्द इस क्षेत्र में बनेगा आत्मनिर्भर: मांडविया
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को देश में यूरिया की कमी से इनकार किया और कहा कि भारत जल्द ही इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो जाएगा। बकौल मांडविया, 2025 तक देश यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल कर लेगा। उन्होंने कहा कि सरकार जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है, जिससे देश में उर्वरक की खपत में काफी कमी आएगी।
read more at The Print


