देश में लगातार तीसरे दिन बढ़ाए गए पेट्रोल व डीज़ल के दाम
देश में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन दरों में वृद्धि के बाद कई हिस्सों में पेट्रोल व डीज़ल की कीमतें नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। दिल्ली व मुंबई में पेट्रोल क्रमश: ₹106.89/लीटर और ₹112.78/लीटर जबकि डीज़ल क्रमश: ₹95.62/लीटर और ₹103.63/लीटर का हो गया है। सितंबर से पेट्रोल की कीमत कम-से-कम 18-बार जबकि डीज़ल की 21-बार बढ़ाई गई है।
read more at अमर उजाला


