देश में सामने आए कोविड-19 के 7,145 नए मामले, 24 घंटों में 289 मौतें दर्ज
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 7,145 नए मामले सामने आए जबकि 8,706 लोग रिकवर हुए हैं। इस दौरान 289 लोगों की संक्रमण से मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 4,77,158 हो गई है। वहीं, कुल 3,41,71,471 लोग संक्रमण से रिकवर हुए और सक्रिय मामलों की संख्या 84,565 (569-दिनों में सबसे कम) है।
read more at MoHFW


