देश से माफी मांगे बीजेपी: डोर्सी के 'सरकार ने ट्विटर को बैन करने की धमकी दी थी' दावे पर अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डोर्सी के 'किसान आंदोलन के दौरान भारत सरकार ने ट्विटर को बैन करने की धमकी दी थी' दावे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "बीजेपी सरकार ट्विटर पर जब दबाव डाल सकती है तो मीडिया का क्या कहना। दुनियाभर में छवि खराब करने के लिए बीजेपी देश से माफी मांगे।"
read more at Twitter


