Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देशभर में 2020 में सड़क हादसों में 1,31,714 लोगों की गई जान: राज्यसभा में सरकार

short by shashank mishra / on Wednesday, 1 December 2021
केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को राज्यसभा में बताया कि 2020 में देशभर में सड़क हादसों में 1,31,714 लोगों की मौत हुई। बकौल मंत्री, 2019 में यह संख्या 1,51,113 थी। उन्होंने बताया कि 2020 में सड़क हादसों में मारे गए पैदल चलने वाले लोगों की संख्या 23,483 रही जो कि वर्ष 2019 में 25,858 थी।