Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देहरादून में खुले में प्लास्टिक, कूड़ा जलाने वालों पर लगेगा ₹5,000 का जुर्माना

short by जय शंकर ठाकुर / on Sunday, 21 November 2021
देहरादून (उत्तराखंड) के ज़िलाधिकारी आर. राजेश कुमार ने कहा है कि खुले में प्लास्टिक और कूड़ा जलाने वालों पर ₹5,000 जुर्माना लगाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि वायु गुणवत्ता सुधार कार्य योजना को लेकर हुई समीक्षा बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों को उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़े कदम उठाने का आदेश दिया गया है।