दो गुटों के बीच एमपी में हुई झड़प, एक दुकान व 2-3 बाइकों को लगाई गई आग: पुलिस
पुलिस के मुताबिक, राजगढ़ (मध्य प्रदेश) के करेड़ी गांव में बुधवार को दो गुटों के बीच झड़प हो गई। राजगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रदीप शर्मा ने कहा कि झड़प के दौरान एक दुकान और 2-3 बाइकों को आग के हवाले कर दिया गया। बकौल शर्मा, "हमने आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर किया...स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।"
read more at Times Now नवभारत


