दो परिवारों का दावा- कोविशील्ड लगवाने के बाद हुई बेटियों की मौत; करेंगे एसआईआई पर मुकदमा
ऐस्ट्राज़ेनेका द्वारा कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड से दुर्लभ साइड इफेक्ट 'टीटीएस' होने की बात स्वीकारे जाने के बाद भारत के दो परिवारों ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) पर मुकदमा दर्ज कराने का फैसला किया है। दोनों परिवारों के मुताबिक, कोविशील्ड लगवाने के बाद उनकी बेटियों की मौत हुई थी। मृतकों की पहचान रितिका श्रीओमत्री और करुण्या के रूप में हुई।
read more at NewsBytes हिन्दी


