Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दो राउंड की जांच पूरी हुई, संभवत: यह फर्ज़ी है: दिल्ली के स्कूल में बम की धमकी पर पुलिस

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 12 April, 2023
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि सादिक नगर स्थित द इंडियन स्कूल को बम की धमकी मिलने के बाद अब तक दो राउंड की जांच पूरी हो गई है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा, "एक और राउंड की जांच अभी जारी है, संभवत: धमकी फर्ज़ी है।" बम की धमकी के बाद स्कूल को खाली करा लिया गया था।