Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दो साल बाद हज के लिए सऊदी जाएंगे 79,237 भारतीय मुसलमान: मुख्तार अब्बास नकवी

short by अनिल कुमार / on Saturday, 7 May, 2022
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण प्रतिबंधों के दो साल बाद हज-2022 महत्वपूर्ण सुधारों के साथ हो रही है, जिसमें तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। बकौल नकवी, 2022 में कुल 79,237 भारतीय मुसलमान हज के लिए मक्का-मदीना (सऊदी अरब) जाएंगे जिनमें से 50% महिलाएं हैं।