दोपहर 3 बजे के बाद सहकर्मियों संग ड्रिंक्स पर जाने वाले कर्मियों को पैसे देती है अमेरिकी कंपनी
अमेरिकी क्लाउड-बेस्ड सिक्योरिटी कंपनी वरकाडे दोपहर 3 बजे के बाद सहकर्मियों संग हैंगआउट करने पर कर्मचारियों को पैसे देती है। '3-3-3 प्रोग्राम' के तहत कम-से-कम 2 अन्य कर्मचारियों संग खाना खाने/ड्रिंग्स के लिए बाहर जाने वाले कर्मचारियों को वरकाडे करीब ₹2,500 देती है। पैसे के लिए कर्मचारियों को कंपनी के स्लैक चैनल पर आउटिंग की तस्वीर पोस्ट करनी होती है।
read more at Moneycontrol


