दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे: राहुल के वायनाड ऑफिस में तोड़फोड़ पर सीएम विजयन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वायनाड स्थित कार्यालय में शुक्रवार को हुई तोड़फोड़ की सीएम पिनाराई विजयन ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सीपीआई(एम) के छात्र विंग एसएफआई पर राहुल के ऑफिस में हमले का आरोप लगाते हुए सीएम से कार्रवाई की मांग की थी।
read more at जनसत्ता


