दोषी बख्शे नहीं जाएंगे, जांच के लिए एसआईटी गठित: रिसेप्शनिस्ट की हत्या पर उत्तराखंड सीएम
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ऋषिकेश में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी का शव बरामद होने के बाद ट्वीट किया, "दोषियों को कड़ी सज़ा दिलाने के लिए...डीआईजी पी. रेणुका देवी के नेतृत्व में...एसआईटी गठित की है।" बकौल मुख्यमंत्री, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। राज्य के अवैध रिज़ॉर्ट्स को लेकर उन्होंने कहा कि ज़िलाधिकारियों को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
read more at Twitter


