Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दोहरा शतक का जश्न मनाने के दौरान वॉर्नर ने उछलकर खुद को किया चोटिल, रिटायर्ड हर्ट हुए

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 27 December, 2022
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एमसीजी टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने के बाद जश्न मनाने के दौरान खुद को चोटिल कर लिया। उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनके जश्न मनाने का वीडियो शेयर कर लिखा, "जंप का खामियाज़ा भुगतना पड़ा। जश्न मनाने के 'बाद और दौरान' वॉर्नर को क्रैंप्स आ गए।"