धोनी के 'कैप्टन कूल' ट्रेडमार्क का आवेदन हुआ स्वीकार, 120 दिन तक करना होगा इंतज़ार
ट्रेडमार्क रजिस्ट्री ऑफ इंडिया ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के 'कैप्टन कूल' ट्रेडमार्क के आवेदन को स्वीकार कर लिया है। अगर 120 दिनों के अंदर कोई तीसरा पक्ष इस पर अपनी आपत्ति दर्ज नहीं कराता है तो यह ट्रेडमार्क धोनी को मिल जाएगा। गौरतलब है कि धोनी की ओर से 5 जून को यह आवेदन दायर किया गया था।
read more at Times Now नवभारत


