Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

धीरेंद्र शास्त्री ने पदयात्रा में दिया मुस्लिमों को न्योता; बोले- आओ तो वेलकम

short by श्वेता यादव / on Thursday, 21 November 2024
छतरपुर (मध्य प्रदेश) में बागेश्वर धाम पीठ से ओरछा के लिए शुरू की गई हिंदू एकता पदयात्रा में कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने मुसलमानों को भी शामिल होने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा है, "मुस्लिम आएं तो वेलकम, नहीं आएं तो भीड़ कम।" उन्होंने कहा, "इस देश में जितने भी मुसलमान हैं, वे सब कन्वर्टेड मुसलमान हैं।"