धनुष को 'नानुम...' में मेरा काम पसंद नहीं आया, माफ करें: पुराने वीडियो में नयनतारा
ऐक्ट्रेस नयनतारा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह कह रही हैं, "धनुष को 'नानुम राउडी धान' में मेरा अभिनय बिल्कुल पसंद नहीं आया।" उन्होंने कहा, "मेरे अभिनय से आपको निराशा हुई उसके लिए मुझे क्षमा करें।" नयनतारा इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार (तमिल) प्राप्त कर भाषण दे रही थीं।


