धनतेरस पर यूपी में पुलिसकर्मियों ने बुज़ुर्ग महिला के सारे दीये खरीदे, लोगों ने की तारीफ
धनतेरस पर हापुड़ (यूपी) में पुलिसकर्मियों ने सड़क किनारे दीये बेच रही एक बुज़ुर्ग महिला के सारे दीये खरीद लिए जिसका वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने पुलिसकर्मियों की खूब तारीफ की। पुलिसकर्मियों को पता चला कि दिनभर से महिला एक भी दीया नहीं बेच पाई थी। महिला ने दीये खरीदने पर भावुक होकर पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त किया।
read more at हिन्दुस्तान


