Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण मिलने पर भावुक दिखीं हेमा मालिनी, फूट-फूटकर रोईं बेटी अहाना

short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Monday, 25 May, 2026
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में मरणोपरांत 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की ओर से यह सम्मान स्वीकार किया। सम्मान ग्रहण करने के दौरान हेमा मालिनी भावुक दिखाई दीं। वहीं, वहां मौजूद उनकी बेटी अहाना देओल फूट-फूटकर रोती नज़र आईं जिसका वीडियो सामने आया है।