धर्मेंद्र ने पोस्ट में लिखा- दूरियां दिलों में बढ़ती जा रही हैं; बेटे बॉबी ने दी प्रतिक्रिया
अभिनेता धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर भावुक क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा है, "दूरियां दिलों में बढ़ती ही जा रही हैं। इन गलतफहमियों से कब मिलेगा छुटकारा?" इस पोस्ट पर उनके बेटे बॉबी देओल ने '❤️' इमोजी शेयर कर प्रतिक्रिया दी। वहीं, एक फैन ने कमेंट किया, "जीवन की विडंबना सर, अच्छे दिल वालों को अक्सर गलत समझा जाता है।"
read more at इंडिया टीवी


