धर्म के पालन के अधिकार का उल्लंघन: असम विधानसभा में नमाज़ ब्रेक खत्म होने पर AIMIM नेता
असम सरकार द्वारा विधानसभा में जुमे की नमाज़ के लिए 2 घंटे के ब्रेक को खत्म किए जाने को एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने असंवैधानिक बताया है। उन्होंने कहा, "यह धर्म के पालन के अधिकार का उल्लंघन है। यह परंपरा 1937 से चली आ रही है...अचानक आपको क्या हुआ? बीजेपी सरकार और हिमंत बिस्वा सरमा जैसे मुख्यमंत्री मुस्लिम विरोधी हैं।"
read more at इंडिया टीवी


