धर्म समय के संग बदलता है, उन्हें जो ठीक लगा वह किया: 'आदिपुरुष' पर रामानंद सागर के बेटे
पौराणिक शो 'रामायण' बनाने वाले फिल्ममेकर रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने निर्देशक ओम राउत की आगामी फिल्म 'आदिपुरुष' का बचाव किया है। उन्होंने 'टीओआई' से कहा है कि 'आप किसी को कुछ बनाने से रोक नहीं सकते हैं।' बकौल प्रेम सागर, समय के साथ धर्म बदल जाता है और ओम राउत ने वही किया जो उन्हें ठीक लगा।


