धर्मगुरु को परमात्मा घोषित करने की मांग पर एससी ने याचिकाकर्ता पर लगाया जुर्माना
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिवंगत धर्मगुरु श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र को परमात्मा घोषित करने की मांग वाली एक याचिका को खारिज करते हुए याचिकाकर्ता पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने कहा कि यह एक 'प्रचार हित याचिका' है। कोर्ट ने कहा, "आप चाहें तो उन्हें (धर्मगुरु) परमात्मा मान सकते हैं, इसे दूसरों पर क्यों थोपें?"
read more at भाषा


