धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया' फेम ऐक्टर मोहम्मद नाज़िम के पिता का हुआ निधन
टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' फेम ऐक्टर मोहम्मद नाज़िम खिलजी के पिता का निधन हो गया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता के साथ तस्वीरें शेयर कर लिखा, "अब्बा का कल दोपहर निधन हो गया। उन्हें दूर जाते देखना मेरे जीवन का दूसरा सबसे दर्दनाक दिन था।" अभिनेता ने आगे लिखा, "अपने माता-पिता के बिना मैं टूट गया हूं।"
read more at ABP न्यूज़


