Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

धारावी में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 60 नए मामले आए सामने, सक्रिय केस हुए 179

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Sunday, 2 January 2022
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के मुताबिक, मुंबई के धारावी में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 60 नए मामले सामने आए जिसके बाद इलाके में एक्टिव केस का आंकड़ा 179 हो गया है। फिलहाल मुंबई में कोविड-19 के सक्रिय मामलों का आंकड़ा 20 हजार से पार हो गया है। गौरतलब है, कोविड-19 की पहली लहर के दौरान धारावी हॉटस्पॉट था।