Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

धार्मिक भावनाएं आहत करने को लेकर गुजरात 'आप' प्रमुख हुए गिरफ्तार, बाद में मिली ज़मानत

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Tuesday, 20 December, 2022
गुजरात 'आप' प्रमुख गोपाल इटालिया को धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मंगलवार को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर 2022 को द्वारका में एक चुनावी रैली के दौरान इटालिया द्वारा भगवान कृष्ण पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर शिकायत दर्ज की गई थी। हालांकि, इटालिया को बाद में थाने से ही ज़मानत मिल गई।