धीरेंद्र शास्त्री हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने के लिए बिहार आएंगे तो विरोध करूंगा: तेज प्रताप
बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा, "अगर बागेश्वर बाबा (कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री) हिंदू व मुसलमान भाइयों को लड़वाने के लिए आ रहे हैं तो मैं उनका विरोध करूंगा।" उन्होंने कहा, "अगर धीरेंद्र शास्त्री भाईचारे का संदेश देंगे तो उनकी बिहार में एंट्री हो सकती है।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, धीरेंद्र शास्त्री 13 मई को पटना आने वाले हैं।
read more at ABP न्यूज़


