Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'धूम' के निर्देशक के निधन पर अभिषेक ने शेयर की उनके साथ तस्वीर, लिखा- सपने में भी नहीं सोचा था

short by शुभम गुप्ता / on Sunday, 19 November, 2023
फिल्म 'धूम' और 'धूम 2' के निर्देशक संजय गढ़वी के निधन पर अभिनेता अभिषेक बच्चन ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा है, "मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे ऐसा पोस्ट लिखना पड़ेगा।" उन्होंने संजय के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की और लिखा, "आप ने मुझ पर तब भरोसा किया जब मुझे खुद पर नहीं था।"