धोखाधड़ी कर 23 साल से नौकरी कर रहा यूपी का सरकारी शिक्षक हुआ बर्खास्त
बलिया (उत्तर प्रदेश) में धोखाधड़ी कर नौकरी कर रहे एक जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक को बर्खास्त किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी एम.आर. सिंह के मुताबिक, शिक्षक की नियुक्ति करीब 23 साल पहले हुई थी और उसने जन्मतिथि में हेर-फेर करके 2 अलग-अलग स्कूलों से हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। बकौल रिपोर्ट्स, शिक्षक 3 दिन बाद रिटायर होने वाला था।
read more at हिन्दुस्तान


