धोनी ने करोड़ों की डील छोड़कर बैट पर मुफ्त में हमारा स्टिकर लगाया था: बीएएस के मालिक
महेंद्र सिंह धोनी को उनकी पहली किट स्पॉन्सर करने वाले बीएएस के मालिक सोमी कोहली के अनुसार, धोनी ने विश्व कप-2019 में बैट पर मुफ्त में बीएएस का स्टिकर लगाया था। उन्होंने कहा, "मैंने (पैसों को लेकर) उनके सीए से बात की....लेकिन धोनी ने कहा 'यही मेरा फैसला है'।" बकौल सोमी, इसके लिए धोनी ने करोड़ों की डील छोड़ी थी।
read more at Hindustan Times


