धोनी ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के साथ खेला गोल्फ; वायरल हुईं तस्वीरें
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने न्यू जर्सी स्थित ट्रंप नैशनल गोल्फ क्लब में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेला। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिस पर एक फैन ने कमेंट किया, "थाला (राजा) को पूरी दुनिया पहचानती है।" धोनी इससे पहले यूएस ओपन-2023 का क्वॉर्टर फाइनल मैच देखने गए थे।
read more at ABP न्यूज़


