धोनी मेरे साथ नहीं बैठने के लिए फ्लाइट की सीट बदल लेते थे, वह बहुत शर्मीले थे: सचिन
सचिन तेंदुलकर ने खुलासा किया है कि एमएस धोनी उनके साथ नहीं बैठने के लिए फ्लाइट में अपनी सीट बदल लेते थे क्योंकि वह बहुत शर्मीले थे। उन्होंने कहा, "कुछ वर्षों तक वह मेरे पास नहीं बैठे...बाद में हम एक-दूसरे के साथ बैठने लगे।" सचिन ने 2007 में भारत की कप्तानी के लिए धोनी के नाम की सिफारिश की थी।


