ध्रुव जुरेल ने पहला टेस्ट अर्धशतक जड़ने के बाद क्यों सैल्यूट मारकर मनाया जश्न?
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ध्रुव जुरेल ने रांची टेस्ट में अपना पहला टेस्ट अर्धशतक जड़ने के बाद सैल्यूट मारकर जश्न मनाया। उन्होंने यह पारी अपने पिता नेम सिंह जुरेल को समर्पित की जो भारतीय सेना के रिटायर्ड हवलदार हैं और वह 1999 में हुए भारत-पाकिस्तान कारगिल युद्ध का हिस्सा रहे थे। इससे पहले जुरेल ने कहा था, "मेरे पिता मेरे हीरो हैं।"
read more at हिन्दुस्तान


