निंदनीय: विनय नरवाल की पत्नी के मुसलमानों वाले बयान पर हो रही ट्रोलिंग पर NCW
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल के 'मुसलमानों और कश्मीरियों से नफरत न करें' बयान पर हो रही ट्रोलिंग का राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने संज्ञान लिया है। एनसीडब्ल्यू ने कहा, "उनके बयान को सोशल मीडिया पर जिस तरह निशाना बनाया जा रहा है, वह अत्यंत निंदनीय व दुर्भाग्यपूर्ण है।"
read more at ABP न्यूज़


