Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नूंह में पुराने हत्याकांड में दो पक्षों में पथराव व युवती को जलाया, परिवार पर ही मारने का आरोप

short by Monika sharma / on Saturday, 14 December 2024
नूंह (हरियाणा) में 7 महीने पहले 21-वर्षीय युवक की हत्या के आरोपी पक्ष के लोगों के गांव लौटने पर शुक्रवार को दोनों पक्षों में पथराव हुआ और मृतक की 32-वर्षीय बहन को पेट्रोल डालकर ज़िंदा जला दिया गया। पीड़ित पक्ष ने आरोपी पक्ष पर उसे जलाने का आरोप लगाया। आरोपी पक्ष के मुताबिक, पीड़ित पक्ष ने खुद उसे जलाया है।