नाइजीरिया ने डेटा कानूनों के उल्लंघन को लेकर मेटा पर लगाया $220 मिलियन का जुर्माना
नाइजीरिया की सरकार ने डेटा कानूनों के उल्लंघन को लेकर मेटा पर $220 मिलियन का जुर्माना लगाया है। नाइजीरिया सरकार ने बताया कि उसकी जांच में कंपनी को फेसबुक और वॉट्सऐप से जुड़े देश के डेटा संरक्षण व उपभोक्ता अधिकार कानूनों का कई बार उल्लंघन करते पाया गया है। मेटा के प्रवक्ता ने फैसले पर फिलहाल प्रतिक्रिया नहीं दी है।
read more at भाषा


