Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नाइजीरिया में नदी में नाव पलटने से 41 लोगों की हुई मौत

short by रघुवर झा / on Sunday, 15 September, 2024
नाइजीरिया के ज़ामफारा में शनिवार को नदी में एक नाव के पलटने से 41 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य को रेस्क्यू कर्मियों ने बचा लिया। मरने वालों में अधिकतर महिलाएं व बच्चे शामिल हैं। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि घटना के वक्त नाव में 50 से अधिक यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे।