नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख हुई तय
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने बुधवार को कहा कि जेवर (यूपी) में बन रहे नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 30 अक्टूबर को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उद्घाटन के 45 दिनों के भीतर उड़ान संचालन शुरू हो जाएगा। मंत्री ने कहा कि पहले चरण में बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई सहित कम-से-कम 10 मेट्रो शहरों को एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा।
read more at हिन्दुस्तान


