नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट से ग्रेटर नोएडा के बीच जल्द शुरू होगी नई बस सेवा: UP सरकार
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, राज्य सड़क परिवहन निगम जल्द ही जेवर स्थित नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट से ग्रेटर नोएडा के परी चौक तक 42 किलोमीटर की एक नई बस सेवा शुरू करने जा रही है। बयान के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना है।
read more at भाषा


