नोएडा की 2 फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, मौके पर मौजूद हैं दमकल की कई गाड़ियां
नोएडा (उत्तर प्रदेश) के सेक्टर 67 में स्थित 2 फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैक्ट्री में रखे कैमिकल के धुएं से आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
read more at R. भारत


