प्रदर्शन के बाद नोएडा के कर्मचारियों के लिए दोगुना हुआ ओवरटाइम वेतन, हुआ साप्ताहिक छुट्टी का एलान
नोएडा में न्यूनतम मज़दूरी कम होने के विरोध में कारखाने के श्रमिकों द्वारा कई दिनों तक चले विरोध-प्रदर्शन के बाद गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने श्रमिकों को बिना किसी कटौती के दोगुनी दर से ओवरटाइम का भुगतान करने की घोषणा की है। उन्हें साप्ताहिक अवकाश मिलेगा और साप्ताहिक अवकाश के दिन काम करने पर उस दिन का दोगुना वेतन दिया जाएगा।
read more at इंडिया टीवी


