नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों में हाइब्रिड मोड में होगी कक्षा-5 तक की पढ़ाई, आदेश जारी
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बढ़ते प्रदूषण के बीच कक्षा-5 तक के सभी स्कूलों में हाइब्रिड मोड में पढ़ाई कराने का आदेश जारी हुआ है। गौतमबुद्ध नगर के ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने आधिकारिक सर्कुलर में कहा कि निर्देशों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले दिल्ली-NCR में GRAP-3 लागू किया गया था।
read more at इंडिया टीवी


