नोएडा में अमेरिकियों को ठगने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, महिलाओं समेत 76 गिरफ्तार
नोएडा (यूपी) पुलिस ने अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले एक फर्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर 9 महिलाओं समेत 76 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी के अनुसार, आरोपी अब तक 1500 से ज़्यादा अमेरिकियों के साथ ठगी कर चुके हैं। आरोपी फर्ज़ी लोन या तकनीकी सहायता का लिंक भेजकर अमेरिकी नागरिकों को ठगते थे।
read more at हिन्दुस्तान


