नोएडा में लगी भीषण आग, 2 लोगों की मौत; सीढ़ियों के सहारे एक छत से दूसरी छत पर जाते दिखे लोग
नोएडा (यूपी) के मामूरा गांव में बुधवार को 5 मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। आग फैलने से कई लोग अंदर फंस गए व एक वीडियो में लोग सीढ़ियों-बांस के सहारे एक छत से दूसरी छत पर जाते दिखे। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्पार्किंग के बाद आग लगी थी।
read more at Times Now नवभारत


