Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नागार्जुन ने तेलंगाना की मंत्री के खिलाफ ₹100 करोड़ के मानहानि केस में दर्ज कराया बयान

short by सुनील गुप्ता / on Tuesday, 8 October, 2024
ऐक्टर नागार्जुन ने तेलंगाना की मंत्री कोंडा सुरेखा के खिलाफ ₹100 करोड़ के मानहानि केस में स्थानीय अदालत में बयान दर्ज करवाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, नागार्जुन अपनी पत्नी अमाला और बेटे नागा चैतन्य के संग नामपल्ली (तेलंगाना) स्थित अदालत पहुंचे थे। गौरतलब है, मंत्री सुरेखा ने नागार्जुन के बेटे-ऐक्टर नागा चैतन्य और समांथा के तलाक पर टिप्पणी की थी।