महाराष्ट्र के नागपुर में क्राइम ब्रांच ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आरोपी मां-बेटे ने आरटीओ विभाग का निजी काम करने के नाम पर पिछले 6 महीने से एक घर किराए पर लिया था और वहीं से सेक्स रैकेट चला रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक युवती को मुक्त कराया।